इटली के रोम से ढाका जा रहे विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी
ढाका (बांग्लादेश)। इटली के रोम से ढाका जा रहे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान में बम की धमकी दी गई है। ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक अज्ञात नंबर से कॉल करके इस धमकी के बारे में सूचित किया गया।
एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक ग्रुप कैप्टन कमरुल इस्लाम ने पत्रकारों से मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रोम से ढाका जा रहे विमान BG-356 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
हजरत शाहजलाल हवाई अड्डे पर सुबह 9:20 बजे विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार 250 यात्रियों और 13 क्रू सदस्यों को विमान से निकालकर टर्मिनल पर लाया गया।
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस