प्रगति यात्रा के चौथे चरण में 2 फरवरी को बांका पहुंच रहे नीतीश...जान लें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रगति यात्रा कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका पहुंच रहे है। सीएम बांका के रजौन प्रखंड के तहत उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक व ओढ़नी डैम में नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करने वाले है। इसके अलावा वे थीम पार्क और कैफेटेरिया का निरीक्षण करने वाले है। मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरशोर से चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश का हेलीकॉप्टर दो फरवरी को सुबह 11 बजे उन्नति ग्राम बाबरचक के हैलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद 11:05 में वे हैलीपेड से वाहन द्वारा उन्नति ग्राम जाएंगे। उन्नति ग्राम का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री 11:33 में हैलीपेड के लिए प्रस्थान करने वाले है। इसके बाद 11:40 बजे ओढ़नी डैम के लिए उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। वे 11:55 बजे ओढ़नी डैम स्थित हैलीपेड पर उतरकर 12 बजे हैलीपेड से वाहन द्वारा पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित ओढ़नी डैम द्वीप रिसॉर्ट के लिए निकल जाएंगे।
सीएम नीतीश का 12:05 बजे ओढ़नी डैम द्वीप रिसॉर्ट पर आगमन होगा। वे यहां उद्घाटन करने के अलावा जिले की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने वाले है। वे 12:20 बजे वाहन से ओढ़नी डैम के हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर, फिर 12:30 बजे अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले है। 12:45 बजे वे राजपुर के हैलीपेड पर उतरने और 12:50 बजे मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि का अवलोकन एवं उद्घोषणा करने वाले है। वहीं 12:53 बजे राज्य उच्च पथ 25 स्थित पुलिस केंद्र बांका के मुख्य द्वार के लिए वाहन से प्रस्थान होगा। मुख्यमंत्री का 12 बजकर 58 मिनट पर पुलिस केंद्र बांका में आगमन होगा। वे अमरपुर-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर राज्य उच्च पथ 25 के चौड़ीकरण के कार्य का अवलोकन करने का भी उनका कार्यक्रम है। इसके बाद वे दोपहर 1:03 बजे जिला अतिथि गृह बांका के लिए वाहन से प्रस्थान होगा। 1:10 बजे उनका जिला अतिथि गृह में आगमन होगा इसके पश्चात वे अल्प विश्राम होगा। 1:57 बजे वाहन द्वारा समाहरणालय सभागार के लिए प्रस्थान और 2 बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले है। तीन बजे मुख्यमंत्री वाहन के जरिए अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि के निकट स्थित हैलीपेड के लिए प्रस्थान करने वाले है।
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका