रेलवे मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई: बिना टिकट यात्री और स्टॉल्स पर ठोका ₹79,600 का जुर्माना
भोपाल: भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट श्री अनुराग खरे ने किया, जिनके साथ डीसीटीआई श्री फांसी चाको, 5 टिकट चेकिंग स्टाफ और 12 आरपीएफ स्टाफ मौजूद थे। इस विशेष अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर और वहां स्थित स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई, जिसमें 32 मामलों में बिना टिकट यात्रा करने पर कुल ₹13,990 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा रेलवे मजिस्ट्रेट ने स्टॉलों और स्टेशन परिसर में विभिन्न अनियमितताओं के तहत 78 मामलों में कार्रवाई की और कुल ₹65,610 का जुर्माना लगाया। इस प्रकार इस विशेष अभियान में कुल ₹79,600 का जुर्माना वसूला गया।
कार्यवाही के अंतर्गत निम्न प्रकार के मामलों में लगाया गया जुर्माना
धारा 137 के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा करने, धारा 144 के अंतर्गत अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने, धारा 141 के अंतर्गत अवैध रूप से चेन पुलिंग करने, धारा 145 के अंतर्गत स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने, धारा 147 के अंतर्गत बिना प्लेटफार्म टिकट के स्टेशन परिसर में पाए जाने, धारा 155 के अंतर्गत विकलांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने, धारा 159 के अंतर्गत नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन पार्क करने पर कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं, ताकि रेलवे परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें तथा बिना टिकट यात्रा एवं अवैध गतिविधियों से बचें। रेलवे प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रखे जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद