एनएसपीसीएल के ठेका श्रमिकों को दो माह से वेतन नहीं मिला
भिलाई। भिलाई एनएसपीसीएल पुराना पावर प्लांट के पी-3 टीमडी विभाग में कार्यरत सिंग इंजीनियरिंग के कर्मचारी पिछले 9 माह से समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार सिंग इंजीनियरिंग को 28 जुलाई 2024 से दो साल के लिए ठेका मिला है, लेकिन इसके अधीन कार्यरत कर्मचारियों को दो माह में सिर्फ एक माह का वेतन दिया जा रहा है। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों के पास कर्ज लेने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। प्लांट के इस रवैये से कर्मचारी काफी परेशान हैं और कर्ज लेने को मजबूर हो रहे हैं। कर्मचारियों ने अपनी शिकायत एचआर विभाग के समक्ष रखी, लेकिन न तो कोई सुनवाई हुई और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। अब सवाल यह उठता है कि जब कर्मचारियों की सुनवाई ही नहीं होगी तो उनका समाधान कौन करेगा? एनएसपीसीएल पावर प्लांट में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से बड़ा संकट
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!