दंतेवाड़ा में 38 आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा पक्का मकान, भूमि पूजन संपन्न
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत एक विशेष पहल चल रही है, जिसके अंतर्गत 38 आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को स्थायी मकान दिए जा रहे हैं। गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत झोड़ियाबाड़म में इन मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। दंतेवाड़ा में आत्म समर्पित नक्सली मानु मांडवी ने बताया कि मैं नक्सलियों को सामान सप्लाई करता था। मैंने 2020 में आत्मसमर्पण किया। अभी तक हम किराए पर रह रहे थे। अब सरकार की तरफ से मकान मिल रहा है। हम खुश हैं।
वहीं आत्म समर्पित नक्सली छोटू मांडवी ने कहा कि मैं 2015 में नक्सली गतिविधियों में शामिल हुआ था। 2020 में मैंने आत्मसमर्पण किया। सरकार आवास दे रही है, इसके लिए हम धन्यवाद करते हैं। सभी को अच्छी सुविधा दे रहे हैं। बिजली, पानी सभी चीजों की व्यवस्था दे रहे हैं।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक