LPG से UPI तक: पैसों के नियम आज से होंगे नए!
RULE CHANGES FROM 1 JUNE: जून महीने की शुरुआत हो गई है. हर महीना कुछ न कुछ बदलावों के साथ आता है. जून में भी कई नियम बदलने वाले हैं. जिससे आम जीवन का असर पड़ेगा. जिनके रूल्स चेंज होने वाले हैं उनमें क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, एलपीजी गैस सिलेंडर, FD और एटीएम शामिल हैं. आईए जानते हैं क्या होंगे बदलाव.
क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
एक जून से क्रेडिट कार्ड में बदलाव होने जा रहा है. अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह नियम जरूर पढ़ना चाहिए. अब आपको कुछ सर्विसेज के लिए नए चार्ज देने होंगे. उदाहरण के तौर पर अगर आपका बिल या ईएमआई का ऑटो डेबिट फेल होता है तो उस पर 2 प्रतिशत जुर्माना लगेगा. साथ ही क्रेडिट कार्ड से बिजली का बिल भरने और पेट्रोल-डीजल खरीदने पर भी एक्स्ट्रा पे करना पड़ेगा.
आधार कार्ड अपडेट की समय सीमा
आधार कार्ड को लेकर भी नए नियम आए हैं. अपने आधार कार्ड के विवरण को निःशुल्क ऑनलाइन अपडेट करने की समयसीमा 14 जून, 2025 है. इसके बाद अपडेट करवाने के लिए पैसा देना पड़ेगा. जो लोग इस तिथि तक अपने पहचान और पते के प्रमाण दस्तावेजों को अपडेट करने में विफल रहते हैं, उन्हें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपडेट करने के लिए 25 रुपये या भौतिक आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क देना होगा. आधार कार्ड होल्डर्स को आधार सेंटर पर जाकर ही अपनी जानकारी अपडेट करानी होगी.
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होते हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी 1 जून से सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव संभव हैं. जिससे जनता की जेब पर खासा असर होने वाला है. बता दें कि, मई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई थी. तेल विपणन कंपनियों ने 1 मई 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 14.5 से 17 रुपये तक की कमी की थी, जो पहले 1762 रुपये थी.
FD की ब्याज दरें होंगी कम
बैंक और वित्तीय संस्थान पिछले कुछ हफ्तों में एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं. एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों ने ब्याज दरों में 20 आधार अंकों (बीपीएस) तक की कटौती की है. एफडी ब्याज दरों में बदलाव भी 1 जून से लागू होने की उम्मीद है. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाल ही में अपनी संशोधित एफडी ब्याज दरों की घोषणा की है जो 1 जून, 2025 से लागू होंगी. बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए कई अवधियों में दरों में 60 बीपीएस तक की कमी की है.
एटीएम से पैसे निकालने के शुल्क में बढ़ोतरी
1 जून से एटीएम से पैसे निकालना महंगा हो सकता है. एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क में बदलाव की उम्मीद है. 1 जून से नए नियमों के तहत मौजूदा फ्री-लिमिट ट्रांजेक्शन से ज़्यादा पैसे निकालने पर शुल्क में वृद्धि हो सकती है, जिसका असर एटीएम का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पड़ सकता है. इसके अलावा जीएसटी में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं.
UPI होगा और फास्ट
यूपीआई से पेमेंट तो भारत सहित पूरी दुनिया में किया जाता है. यह डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म लेन-देन को आसान बनाता है. अगर आप पेमेंट करने में यूपीआई का उपयोग करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. 1 जून से यूपीआई और फास्ट होने जा रहा है. अब पेमेंट करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. खास बात यह है कि अब जिसे पेमेंट किया जाएगा उसका असली नाम दिखेगा. अभी तक यूपीआई आईडी में कोई भी नाम लिख देते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इसका मकसद ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित बनाना और ठगी की घटनाओं से बचाना है.
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’