लाड़ली बहना योजना : सिंगल क्लिक से CM ने भेजे करोड़ों, 1.27 करोड़ बहनों को मिला लाभ
लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर हुई रकम, रक्षाबंधन से पहले मिली बड़ी सौगात
उज्जैन : मध्यप्रदेश सरकार की "लाड़ली बहना योजना" के तहत आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर राज्य की 1.27 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता दी है। उज्जैन से सिंगल क्लिक के जरिए 1543.16 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।
इस बार रक्षाबंधन के खास मौके को ध्यान में रखते हुए बहनों के खातों में ₹1250 की जगह ₹1500 (₹250 अतिरिक्त) जमा किए गए। यह योजना की 27वीं किस्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कभी महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। जब हमने योजना शुरू की तो उन्होंने सवाल उठाए कि पैसा कहां से लाओगे। हम बहनों के लिए खजाना लुटाने को भी तैयार हैं।"
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की