तीन भारतीयों की मौत की सजा बरकरार
जकार्ता। इंडोनेशिया की हाईकोर्ट ने ड्रग तस्करी के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों राजू मुथुकुमारन, सेल्वदुरई दिनाकरन और गोविंदसामी विमलकंदन की मौत की सजा को बरकरार रखा है। यह फैसला 20 जून को सुनाया गया। भारतीय ने मामले में आपत्ति जताई है। इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने आधिकारिक बयान में कहा कि हमें इंडोनेशियाई न्याय व्यवस्था पर विश्वास है, लेकिन इस मामले में सबूतों की पूरी तरह से जांच नहीं की गई है। मौत की सजा सिर्फ रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलों में दी जानी चाहिए। तीनों भारतीयों को 14 जुलाई 2024 को इंडोनेशिया के रियाउ द्वीप के पास पकड़ा गया था। टांजुंग बालई करिमुन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पहले उन्हें दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की