बिहार चुनाव के लिए BJP ने की 18 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, तेजस्वी के सामने राघोपुर से उतारा ये कैंडिडेट
पटना । बिहार चुनाव (Bihar elections) के लिए भाजपा (BJP) की तीसरी कैंडिडेट लिस्ट (Candidate List) जारी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे की बची सभी 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने राघोपुर सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) के सामने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है। तीसरी सूची में रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, चिरैया, कोचाधामन समेत अन्य विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इससे पहले जारी दो सूचियों में पार्टी 71 और 12 कैंडिडेट के नाम घोषित कर चुकी है। भाजपा ने एनडीए के तहत अपने कोटे के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं।
बीजेपी की तीसरी कैंडिडेट लिस्ट में इन 18 नामों का ऐलान-
रामनगर- नंदकिशोर राम
नरकटियागंज- संजय पांडेय
बगहा- राम सिंह
लौरिया- विनय तिवारी
नौतन- नारायण प्रसाद
चनपटिया- उमाकांत सिंह
हरसिद्धि- कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर- सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन- बीणा देवी
बायसी- विनोद यादव
राघोपुर- सतीश कुमार यादव
बिहपुर- कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती- मुरारी पासवान
रामगढ़- अशोक कुमार सिंह
मोहनिया- संगीता कुमारी
भभुआ- भरत बिंद
गोह- रणविजय सिंह
तेजस्वी के सामने भाजपा ने सतीश यादव को उतारा
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने एनडीए प्रत्याशी के रूप में भाजपा के सतीश कुमार यादव मैदान में उतरेंगे। इस सीट से वे लगातार चुनाव लड़ते आए हैं। 2015 और 2020 के चुनाव में तेजस्वी ने सतीश यादव को हराया था। हालांकि, 2010 में सतीश यादव ने जेडीयू के टिकट पर लड़कर राघोपुर से तेजस्वी की मां एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 13 हजार वोटों से हरा दिया था।
भाजपा के पूर्व में जारी कैंडिडेट के नाम यहां देखें-
बेतिया- रेणु देवी
रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
मधुबन- राणा रणधीर सिंह
मोतिहारी- प्रमोद कुमार
ढाका- पवन जायसवाल
रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा- अनिल कुमार राम
परिहार- गायत्री देवी
सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगर- सुजीत पासवान
झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू
नरपतगंज- देवंती यादव
फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी
सिकटी- विजय कुमार मंडल
किशनगंज- स्वीटी सिंह
बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
प्राणपुर- निशा सिंह
कोढ़ा- कविता देवी
सहरसा- आलोक रंजन झा
गौरा बौराम- सुजीत कुमार सिंह
दरभंगा- संजय सरावगी
केवटी- मुरारी मोहन झा
जाले- जीवेश मिश्रा
औराई- रमा निषाद
कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
बरुराज- अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
सीवान- मंगल पांडेय
दरौंदा- कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
तरैया- जनक सिंह
अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर- अवधेश सिंह
लालगंज- संजय कुमार सिंह
पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
तेघड़ा- रजनीश कुमार
बेगूसराय- कुंदन कुमार
भागलपुर- रोहित पांडेय
बांका- राम नारायण मंडल
कटोरिया- पूरण लाल टुडू
तारापुर- सम्राट चौधरी
मुंगेर- कुमार प्रणय
लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ- सुनील कुमार
दीघा- संजीव चौरसिया
बांकीपुर- नितिन नवीन
कुम्हरार- संजय गुप्ता
पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
दानापुर- रामकृपाल यादव
बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा- संजय सिंह टाइगर
तरारी- विशाल प्रशांत
अरवल- मनोज शर्मा
औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ- उपेंद्र दांगी
गया शहर- प्रेम कुमार
वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
हिसुआ- अनिल सिंह
वारसलीगंज- अरुणा देवी
जमुई- श्रेयसी सिंह
अलीनगर – मैथिली ठाकुर
हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार
गोपालगंज – सुभाष सिंह
बनियापुर – केदार नाथ सिंह
छपरा – छोटी कुमारी
सोनपुर – विनय कुमार सिंह
रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार
बाढ़ – सियाराम सिंह
अगिआंव – महेश पासवान
शाहपुर राकेश ओझा
बक्सर – आनंद मिश्रा
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल