गंगा नदी में गिरे मध्य प्रदेश के इंजीनियर, मुख्यमंत्री यादव ने की उत्तराखंड के सीएम से बात
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से कल देर रात दूरभाष पर चर्चा कर मध्य प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पृथ्वीपुर निवासी श्री हेमंत सोनी की तलाश के लिए आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर निवासी श्री हेमंत सोनी जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश गए थे। हेमंत सोनी 16 अक्टूबर को ऋषिकेश में बजरंग सेतु पुल से गंगा नदी में गिरकर लापता हो गए हैं। बचाव दल और स्थानीय पुलिस द्वारा खोजबीन जारी है। गंगा जी में तेज बहाव के कारण बचाव अभियान मुश्किल हो रहा है। दो-तीन दिवस पूर्व उनके दुर्घटना वश गिर जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। अभी श्री हेमंत सोनी के बारे में पता नहीं चला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मध्य प्रदेश के युवक की तलाश और एनडीआरएफ द्वारा बचाव कार्य करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया है।
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’