सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर CM विष्णु देव साय ने किया माल्यार्पण
भारत के लौह पुरुष एवं देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देवेंद्र नगर पहुंचे. जहां उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
CM साय ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देवेंद्र नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वे ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हुए.
बता दें कि CM साय 11:00 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. फिर 12 बजे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. 5:30 बजे तक मंत्रालय में राज्योत्सव की विभिन्न तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे.
राष्ट्रीय पुलिस एकता दिवस परेड का होगा आयोजन
वहीं आज माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 4वीं वाहिनी में ‘राष्ट्रीय पुलिस एकता दिवस परेड’ का आयोजन किया जाएगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे.
चार दशक की यात्रा खत्म, महासागर में अदृश्य हुआ विशाल हिमखंड
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों को मिले 108 नए एल्डरमैन, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया