धान खरीदी में तेज़, पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रक्रिया से किसानों में उत्साह
रायपुर : बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी महाभियान 2025 तेज़ी से और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित हो रहा है। शासन एवं प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का सकारात्मक परिणाम उपार्जन केंद्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ग्राम रानीजरौद के प्रगतिशील किसान दिलेश्वर ध्रुवजो कि 7 एकड़ भूमि में खेती करते हैं:अपने 155 कट्टा धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। खरीदी केंद्र में सुव्यवस्थित व्यवस्था और त्वरित प्रक्रिया से वे अत्यंत संतुष्ट दिखे।
किसान ध्रुव ने बताया कि “मोबाइल में किसान तुंहर टोकन ऐप” के माध्यम से उन्हें कुछ ही क्षणों में टोकन प्राप्त हो गया, जिससे खरीदी प्रक्रिया और भी सरल व शीघ्र हो गई।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था काफी बेहतर और किसान के सुविधा अनुरूप है। किसानों की सुविधा और सुझावों को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्र में एक ‘समाधान पेटी’ की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें किसान अपने सुझाव एवं आवश्यक जानकारी दर्ज प्रेषित कर सकते हैं। इससे प्रशासन को खरीदी व्यवस्था और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाने में सहायता मिलेगी। समर्थन मूल्य पर सुरक्षित, समयबद्ध और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों का विश्वास और भी बढ़ा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में बेहतर प्रबंधन, निगरानी और सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खरीदी महाभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में