तरबूज से तैयार करें टेस्टी ड्रिंक्स और डिशेज, पाएं गर्मी से राहत
Tarbuj Se banne Wali Recipes: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा राहत देने वाला फल अगर कोई है, तो वह है तरबूज। पानी से भरपूर यह फल न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि तुरंत ठंडक भी देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तरबूज सिर्फ काटकर खाने तक ही सीमित नहीं है? इससे कई स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी भी बनाई जा सकती हैं, जो आपकी गर्मियों की डाइट को और भी मजेदार बना देती हैं।आजकल लोग हेल्दी खाने के साथ-साथ कुछ नया ट्राय करना भी पसंद करते हैं। ऐसे में तरबूज से बनी डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि यह कम कैलोरी वाली और पौष्टिक भी होती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इन रेसिपीज को पसंद करता है।यहां आपको तरबूज से बनने वाली 5 ऐसी आसान और रिफ्रेशिंग समर रेसिपी बताई जा रही हैं, जिन्हें आप घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपीज न सिर्फ आपकी गर्मी दूर करेंगी बल्कि आपके मेहमानों को भी इंप्रेस कर देंगी।
तरबूज जूस
आप घर पर ही तरबूज का जूस या तरबूज का शरबत बना सकते हैं। ये आसानी से बनने वाली ड्रिंक गर्मियों की बेस्ट रहती हैं। जूस बनाने के लिए तरबूज को टुकड़ों में काट लें। इसमें थोड़ा नींबू का रस, पुदीना मिलाकर ब्लेंड कर लें। यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ठंडक देती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है।
तरबूज सलाद
तरबूज सलाद एक हेल्दी और टेस्टी विकल्प है। इसमें तरबूज के टुकड़े, खीरा, फेटा चीज और पुदीना मिलाकर हल्का नमक और ऑलिव ऑयल डालें। यह सलाद हल्का होने के साथ-साथ बहुत रिफ्रेशिंग भी होता है।
तरबूज स्मूदी
तरबूज स्मूदी बनाने के लिए तरबूज, दही या दूध और थोड़ा शहद मिलाकर ब्लेंड करें। यह स्मूदी बच्चों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होती है और उन्हें एनर्जी देती है।
तरबूज चाट
तरबूज चाट एक यूनिक और चटपटी रेसिपी है। इसमें तरबूज के टुकड़े, काला नमक, चाट मसाला और नींबू रस मिलाएं। यह डिश स्वाद में खट्टा-मीठा और बहुत मजेदार होता है।
तरबूज पॉप्सिकल
गर्मियों में बच्चों के लिए तरबूज पॉप्सिकल एक बेहतरीन विकल्प है। तरबूज जूस को मोल्ड में डालकर फ्रीज करें और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मजा लें। यह हेल्दी और शुगर-फ्री डेजर्ट है।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध