भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
भोपाल| भोपाल के TIT College Bhopal में भीषण गर्मी के बीच संचालित हो रही लंबी कक्षाओं को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि जहां शहर के अधिकांश कॉलेजों ने गर्मी को देखते हुए कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है, वहीं TIT कॉलेज में अब भी सुबह 9 बजे से शाम 4:50 बजे तक नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।छात्रों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो रहा है। कई कक्षाओं में पंखे सही तरीके से काम नहीं कर रहे, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया है कि लगातार लंबे समय तक गर्मी में बैठने के कारण वे अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं और कई मामलों में बीमार भी पड़े हैं।इसके अलावा, छात्रों ने उपस्थिति को लेकर सख्त नियमों पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सुबह उपस्थिति दर्ज कराने और शाम को आईडी पंच अनिवार्य किया गया है। ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, यहां तक कि निलंबन की चेतावनी दी जाती है।छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि अनुपस्थित रहने पर उनसे हजारों रुपये तक का जुर्माना वसूला जा रहा है, जिससे आर्थिक दबाव की स्थिति बन रही है।छात्रों का कहना है कि यह व्यवस्था न केवल असुविधाजनक है, बल्कि उनकी सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए कक्षाओं का समय बदला जाए और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं हालांकि, इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
चार दशक की यात्रा खत्म, महासागर में अदृश्य हुआ विशाल हिमखंड
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों को मिले 108 नए एल्डरमैन, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया