कहीं एफिल टॉवर पर जंग तो कहीं रूस का एयरबेस तबाह, जमीन पर तबाही का मंजर
लंदन: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद अजीब और रहस्यमयी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इस वीडियो में नजर आने वाला एक शख्स खुद को 'टाइम ट्रैवलर' (समय यात्रा करने वाला) बता रहा है। उसका दावा है कि वह भविष्य यानी साल 2050 से लौटकर आया है और उसने तीसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया में मची भयानक तबाही को अपनी आंखों से देखा है। टिकटॉक अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में भविष्य की जो डरावनी तस्वीरें दिखाई गई हैं, उन्हें देखकर लोग हैरान भी हैं और काफी डरे हुए भी हैं। हालांकि, इस अकाउंट पर पहले भी कई रहस्यमयी और एआई से बने वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं, लेकिन इस बार के दावे ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचा है। फ्रांस की राजधानी पेरिस के मशहूर एफिल टॉवर से होती है, जिसे वह शख्स साल 2050 का पेरिस बताता है। वीडियो में दिखाया गया एफिल टॉवर पूरी तरह जंग खा चुका है और उसके आसपास की सड़कें एकदम खाली और टूटी-फूट नजर आ रही हैं। वहाँ कोई भी इंसान दिखाई नहीं देता है। इसके बाद वह ऐतिहासिक नोट्रे डेम कैथेड्रल को दिखाता है, जिसकी इमारतों पर जंगली बेलें और घास उगी हुई हैं। वीडियो का माहौल डरावना बनाने के लिए उसमें पीछे एक भयावह संगीत भी जोड़ा गया है। इसके बाद वीडियो रूस के एक सैन्य एयरबेस की तरफ जाता है, जहाँ चारों तरफ गोलियों के निशान वाले और जंग लगे टूटे विमान बिखरे पड़े हैं। शख्स का दावा है कि तीसरे विश्व युद्ध में यह एयरबेस पूरी तरह तबाह हो गया था। वीडियो में एक विशाल जहाज भी दिखाया गया है जो पानी न होने के कारण रेगिस्तान के बीचों-बीच फंसा हुआ है।
एआई का कमाल या हकीकत? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच दो गुट बन गए हैं और तीखी बहस छिड़ गई है। अधिकांश लोगों और तकनीकी जानकारों का मानना है कि यह वीडियो असल में कुछ नहीं बल्कि आधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक और बेहतरीन वीडियो एडिटिंग का एक शानदार नमूना है। उनका कहना है कि यह केवल लोगों का ध्यान खींचने और मनोरंजन के लिए बनाया गया है क्योंकि वीडियो के विजुअल्स पूरी तरह काल्पनिक लगते हैं। इसके बावजूद, लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ एक मजेदार क्लिप मानकर भूल रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग दुनिया में चल रहे मौजूदा तनाव को देखते हुए भविष्य को लेकर गहरी चिंता भी जता रहे हैं।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल