भाजपा में शामिल हुईं अनुराधा पौडवाल
नई दिल्ली। अपने भक्ति गानों से लोकप्रियता हासिल करने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल अब अपनी सियासी पारी शुरू करने जा रही हैं। अनुराधा पौडवाल शनिवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। इस मौके पर अनुराधा पौडवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं, जिसका सनातन से गहरा संबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं। अनुराधा पौडवाल की पहचान उनके भक्ति गानों के कारण है। 90 के दशक में इसी भक्ति गायकी के कारण उनकी लोकप्रियता चरम पर थीं। 69 साल की अनुराधा पौडवाल ने साल 1969 में अरुण पौडवाल से शादी की थी। तब अरुण पौडवाल एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे। उनके दो बच्चे, बेटा आदित्य और एक बेटी कविता हैं। बेटे की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। साल 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति की मौत हो गई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव