फांसी के फंदे से लटका मिला रेलवे कर्मी का शव
सिविल लाइन क्षेत्र के उसलापुर में रहने वाले रेलवे कर्मी लाश किराए के मकान में फांसी पर लटकी मिली है। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस स्वजन का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। कोरबा में रहने वाले बहादुर प्रसाद सागर (36) रेलवे में गार्ड थे। वे उसलापुर के शिक्षक कालोनी में किराए के मकान में रहते थे।
बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने उनके शव को फांसी के फंदे पर लटकते देखा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन की मौजूदगी में पुलिस ने शव फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। वहीं, उनके जान-पहचान वालों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
घर में चल रही थी शादी की तैयारी कोरबा में रहने वाले बलराम सागर ने बताया कि उनका छोटा बेटा बहादुर बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर नौकरी करता था। उसने कोरबा में अपने लिए नया मकान बनवाया है। इधर स्वजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। उसने आत्महत्या क्यों की इसके संबंध में स्वजन को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी