रूस में सैनिकों की पत्नियों का प्रदर्शन
मास्को। रूस में सैनिकों की पत्नियां और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जंग लड़ रहे सैनिकों को यूक्रेन से वापस बुलाया जाए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 20 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें ज्यादातर पत्रकार हैं। प्रदर्शन 3 जनवरी की सुबह शुरू हुआ। रूस-यूक्रेन जंग के 500वें दिन सैनिकों के परिजन रूसी राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन के बाहर सैनिकों की याद में बनाए गए स्मारक- टूम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर पर जमा हुए थे। उन्होंने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और यूक्रेन में मौजूद सैनिकों को वापस बुलाए जाने के लिए प्रदर्शन किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई