फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ग्राम कृष्णपुर में
रायपुर : सूरजपुर जिले में धान के अवैध परिवहन को लेकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने ग्राम कृष्णपुर में कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज के फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से कुल 48 बोरी, लगभग 25 क्विंटल चावल जब्त किया गया।
टीम ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर चावल तथा पिकअप वाहन दोनों को जप्त कर आगे की विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सूरजपुर भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि जिले में धान और खाद्यान्न के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी रखते हुए करवाई सुनिश्चित करें ।
बीवाईडी सीलायन 7 के मात्र 150 यूनिट की होगी बिक्री
नक्सलवाद से प्रभावित आदिवासियों की मदद करेगी सरकार, अमित शाह ने दी सहायता समारोह की जानकारी
‘पानी बचाना आज की आवश्यकता’, जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से की अपील
पीवी एप में सुधार कर किसानों का पुराना बोनस जारी करे सरकार: आप