भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने किया हैरिस के पक्ष में प्रचार
वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कमला हैरिस के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मिशिगन में वैसे तो कृष्णमूर्ति इलिनोइस से सांसद हैं, उन्होंने यह सप्ताह राज्य की राजधानी डेट्रोइट में बिताया और हैरिस के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
इस दौरान कृष्णमूर्ति एक मंदिर और कई पूजा स्थलों पर भी गए। कृष्णमूर्ति ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि पहले दक्षिण एशियाई राष्ट्रपति के लिए हमारे समुदाय में उत्साह होना बहुत स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश में और इलिनोइस राज्य में यात्रा करना जारी रखूंगा ताकि कमला हैरिस को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुने जाने की दिशा में हर संभव मदद कर सकूं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित