बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से शानदार क्लीन स्वीप हासिल कर लिया है। यहाँ सिलहट में खेले गए श्रृंखला के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में मेजबान बांग्लादेश ने मेहमान टीम पाकिस्तान को 78 रनों से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। इस धमाकेदार जीत की बदौलत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में बांग्लादेश को जबरदस्त फायदा हुआ है, वहीं भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ा है।

सिलहट टेस्ट में मेजबान टीम का दबदबा

दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी महज 232 रनों पर सिमट गई। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 390 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का कड़ा लक्ष्य रखा। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम संघर्ष तो किया लेकिन वह 358 रनों पर ढेर हो गई।

पहली पारी में 126 और दूसरी पारी में 69 रनों की बेहतरीन पारियां खेलने वाले लिटन दास को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा 253 रन बनाने वाले अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने। याद दिला दें कि बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था।

दोनों टीमों की पहली पारी का लेखा-जोखा

  • बांग्लादेश (पहली पारी): टीम ने 278 रन बनाए। लिटन दास ने 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 126 रनों की शतकीय पारी खेली। तंजीद हसन तमीम ने 26, मोमिनुल हक ने 22 और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से खुर्रम शहजाद ने 4 और मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट चटकाए।

  • पाकिस्तान (पहली पारी): पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 232 रन ही बना सकी। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 68 रन और साजिद खान ने 38 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम ने 3-3 विकेट लिए, जबकि तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को 2-2 विकेट मिले।

  • बढ़त: पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली।

दूसरी पारी में दिखा बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दम

  • बांग्लादेश (दूसरी पारी): दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन जोड़े। महमुदुल हसन जॉय ने 52, मोमिनुल हक ने 30 और लिटन दास ने 69 रन बनाए। मुशफिकुर रहीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 137 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4 और साजिद खान ने 3 विकेट लिए।

  • पाकिस्तान (दूसरी पारी): 437 रनों के लक्ष्य के सामने पाकिस्तान की टीम 358 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान शान मसूद ने 71, बाबर आजम ने 47, सलमान आगा ने 71 और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने जुझारू 94 रन बनाए। बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि नाहिद राणा को 2 सफलताएं मिलीं।

पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी

यह लगातार दूसरी ऐसी टेस्ट सीरीज है जहाँ बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। बांग्लादेश अब तक पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 4 टेस्ट मैच जीत चुका है। इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर में 2-0 से हराया था, और अब अपने घरेलू मैदान पर भी उनका सूपड़ा साफ कर दिया। टेस्ट क्रिकेट में कभी पाकिस्तान के सामने कमजोर दिखने वाली बांग्लादेशी टीम के लिए यह एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

WTC अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, भारत को नुकसान

इस सीरीज के नतीजों के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (Points Table) में बड़े बदलाव हुए हैं। लगातार दो जीत के साथ बांग्लादेश की टीम अब छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारतीय टीम छठे पायदान पर खिसक गई है। भारत का अंक प्रतिशत फिलहाल 48.15 है, जबकि बांग्लादेश का प्रतिशत बढ़कर 58.33 हो गया है। पाकिस्तान की टीम 8.33 अंक प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर बेहद नाजुक स्थिति में है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर काबिज है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50
2 न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78
3 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00
4 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
5 बांग्लादेश 4 2 1 1 28 58.33
6 भारत 9 4 4 1 52 48.15
7 इंग्लैंड 10 3 6 1 38 31.67
8 पाकिस्तान 4 1 3 0 4 8.33
9 वेस्टइंडीज 8 0