नेपाल ने एमडीएच और एवरेस्ट मसालों पर लगाया प्रतिबंध
नेपाल ने दो भारतीय ब्रांडों-एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के आयात, उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इन मसालों में कीटनाशक, एथिलीन आक्साइड होने की आशंका को लेकर आई खबरों के बीच यह फैसला लिया है। नेपाल ने इन मसालों में एथिलीन आक्साइड की जांच भी शुरू की है।एथिलीन आक्साइड से कैंसर होने का खतरा होता है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महाराजन ने बताया, एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के नेपाल में आयात पर एक सप्ताह पहले प्रतिबंध लगाया गया। हमने इसकी बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इन दो ब्रांडों के मसालों में एथिलीन आक्साइड के परीक्षण चल रहे हैं। अंतिम रिपोर्ट आने तक प्रतिबंध जारी रहेगा।इससे पहले हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (सीएफएस) ने कहा था कि इन मसालों में कीटनाशक, एथिलीन आक्साइड है जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था। सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने एमडीएच, एवरेस्ट के मसालों को वापस लेने का निर्देश दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया