शाहरुख ने डेविड बेकहम से मुलाकात की तस्वीर शेयर की
मुंबई । मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने डेविड के लिए अपने घर पर शानदार पार्टी भी आयोजित की, जहां वह कई स्टार्स के साथ नजर आए। वहीं, अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डेविड बेकहम के साथ एक तस्वीर शेयर की है और एक प्यारा से कैप्शन लिखा है। शाहरुख ने फुटबॉलर बेकहम के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, बीती रात एक आइकन और एक और जेंटलमैन के साथ मुलाकात हुई। मैं हमेशा से उनका बड़ा फैन रहा हूं, लेकिन जिस तरह से उनसे मिला और बच्चों के साथ उनका व्यवहार देखकर मुझे एहसास हुआ उनकी फुटबॉल की खासियत उनकी दयालुता और सौम्य स्वभाव है। आपकी फैमिली को मेरा प्यार। अच्छे और खुश रहो मेरे दोस्त और आराम करो। शाहरुख और डेविड बेकहम की तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है और कमेंट कर लिख रहे हैं कि एक साथ दो लीजेंड नजर आ रहे हैं।
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया