भाजपा में शामिल हुईं शिवराज पाटिल की बहू अर्चना
मुंबई। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रचार चरम पर है। बयानबाजी के साथ ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास सागर में फडणवीस से मुलाकात की थी।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की