नशे के आगोश में कुल्हाड़ी से हमला कर ग्रामीण को किया जख्मी
कोरबा, कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुरुडीह में मादक पदार्थ का सेवन कर नशे के आगोश में एक अधेड़ ने टांगी से एक युवक पर हमला कर दिया। वारदात में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार घर के सामने मादक पदार्थ का सेवन कर नशे के आगोश में गाली-गलौज करने से मना करने पर अधेड़ ने युवक पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह अन्य लोगो को आता देख घटना स्थल से भाग गया। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया। बताया जा रहा हैं की अधेड़ इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट